BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 10:58 am
KHABAR : इंदौर की सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बोले- गांव के बच्चे खेलेंगे तो ही निकलेगा इंडिया का भविष्य, साधु-संत बढ़ा रहे क्रिकेट, ये गर्व की बात, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग अब सियासी और खेल जगत दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। लीग में शामिल होने पहुंचे BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंच से खुलकर समर्थन जताया और कहा कि जो भी क्रिकेट को बढ़ावा देता है, वह देश के लिए काम करता है। 


राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि सनातन प्रीमियर लीग जैसे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गांव के बच्चे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गांव के बच्चों को मौका मिलेगा तो कल वही खिलाड़ी स्टेट, रणजी और नेशनल टीम तक पहुंचेंगे। अगर जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत नहीं किया गया तो देश को नए खिलाड़ी नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देवकीनंदन जी द्वारा कराया जा रहा यह आयोजन युवाओं के लिए बड़ा मंच है और इस तरह की लीग से कई प्रतिभाएं निकलेंगी। 


उन्होंने कहा कि क्रिकेट को बढ़ाने के लिए कोई भी पहल होती है तो वह स्वागत योग्य है और वह इसी कारण इस लीग की सराहना करने इंदौर आए हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि सबसे खास बात यह है कि साधु-संत भी अब युवाओं को खेल से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब संत समाज मैदान में उतरकर युवाओं को खेल के लिए प्रेरित कर रहा है तो यह देश के लिए बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सनातन कोई विवाद का विषय नहीं है, सनातन एक परंपरा है, एक विचार है, जिसकी स्थापना शंकराचार्य जी ने की थी और इससे किसी का विरोध नहीं हो सकता। अगर सनातन के नाम पर युवा खेल रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं और नशे से दूर रह रहे हैं तो यह समाज के लिए अच्छी बात है। राजीव शुक्ला ने कहा कि देश में क्रिकेट को बढ़ाना है तो गांव-गांव तक ऐसे आयोजन होने चाहिए, क्योंकि असली खिलाड़ी बड़े शहरों में नहीं बल्कि छोटे गांवों और कस्बों से निकलते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE