BREAKING NEWS
KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 11:27 am
KHABAR : जबलपुर में 26 थाना प्रभारियों को एसपी ने दी सजा, छोटे अपराधों की हुई अनदेखी, सर्विस रिकॉर्ड में होगी दर्ज, प्रमोशन पर पड़ेगा असर, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में कमी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सख्त कार्रवाई करते हुए 26 थाना प्रभारियों को निंदा दंड दिया है। यह दंड उनके सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, जिससे भविष्य में प्रमोशन के दौरान इसका असर पड़ सकता है।


समीक्षा बैठक में सामने आई कमी
कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने 1 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 के बीच हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और लघु अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक की अवधि के आंकड़ों की भी तुलना की गई।


समीक्षा में पाया गया कि जिले के 26 थाना प्रभारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रतिबंधात्मक और लघु अधिनियम के तहत कम कार्रवाई की है। इस पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निंदा दंड देने के आदेश जारी किए।


शहर के इन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई
कार्रवाई की सूची में लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य, गोहलपुर टीआई रितेश पांडे, गौरीघाट टीआई हरकिशन आठनेरे, कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले, विजयनगर टीआई राजेंद्र मास्कोले, बेलबाग टीआई जितेंद्र पाटकर, गोराबाजार टीआई संजीव त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह पवार और पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार शामिल हैं।


ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को भी निंदा दंड
ग्रामीण क्षेत्र में बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल, भेड़ाघाट टीआई कमलेश चौरसिया, चरगवां टीआई अभिषेक प्यासी, पाटन टीआई गोपेंद्र सिंह राजपूत, कटंगी टीआई पूजा उपाध्याय, शाहपुरा टीआई प्रवीण धुर्वे, बेलखेड़ा टीआई लवकेश उपाध्याय, खितौला टीआई रमन सिंह मरकाम, मंझोली टीआई नेहरू सिंह खंडाते, मझगवां टीआई हरदयाल सिंह और गोसलपुर टीआई गाजीवती पोषम को भी निंदा दंड दिया गया है।


बरगी थाना प्रभारी को चेतावनी
इसके अलावा बरगी थाना प्रभारी निलेश दोहरे को चेतावनी दी गई है। वहीं सिहोरा से हटाए गए टीआई विपिन बिहारी को भी निंदा दंड की सजा दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE