BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 12:35 pm
BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण पहुंचे संत श्री दादा गुरु, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ प्रातः दद्योदक आरती में शामिल होकर लिया भगवान का आशीर्वाद, नंदी हॉल में लगाया ध्यान

Share On:-

उज्जैन। प्रसिद्ध तपस्वी संत अवधूत श्री दादा गुरु आज उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की प्रातः कालीन दद्योदक आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिया । इस दौरान संत श्री ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और वे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए । इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अवधूत संत दादा गुरु का स्वागत भी किया गया । इस दौरान संत श्री दादा गुरु के साथ मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे ।


अवधूत दादा गुरु महाराज मध्य प्रदेश के एक प्रसिद्ध तपस्वी संत हैं, जो पिछले 4-5 वर्षों से बिना अन्न ग्रहण किए, केवल नर्मदा जल पर जीवित हैं और पैदल परिक्रमा कर रहे हैं । वैज्ञानिक अध्ययन और चिकित्सा टीमों के लिए एक चुनौती बने ये संत, उच्च आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं । उन्होंने कई बार नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा की है और वे नदी के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE