BREAKING NEWS
नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 1:05 pm
KHABAR : नीमच में “हमारे शिक्षक-हमारे प्रेरणास्त्रोत” बुकलेट का विमोचन, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया प्रथम संस्करण का लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जिला शिक्षा केंद्र और डाइट के सहयोग से तैयार की गई पुस्तिका “हमारे शिक्षक-हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच)” का प्रथम संस्करण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा विमोचित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में किया गया।

बुकलेट का उद्देश्य शिक्षकों के नवाचार, उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयास और कक्षा-कक्ष में किए जा रहे प्रभावी प्रयोगों को साझा करना है। इसमें उन शिक्षकों के अनुभव संकलित किए गए हैं, जो सीएम राइज संदीपनी विद्यालयों के शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम के तहत संचालित “शैक्षिक संवाद” से प्राप्त सीख को अपने कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं। कार्यक्रम में डीपीसी दिलीप व्यास, एपीसी (अकादमिक) पंडित अम्बिका प्रसाद जोशी, डाइट प्राचार्य निर्मल राठौर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।

बुकलेट में जिले के ऐसे शिक्षकों के अनुभव, नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिस को स्थान दिया गया है, जिन्होंने प्रशिक्षण, शैक्षिक संवाद और शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रमों से सीख को अपने विद्यालयों में लागू कर विद्यार्थियों के अधिगम को प्रभावी बनाया है। यह संकलन शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, नवाचार और सतत सीखने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस अवसर पर उन सभी शिक्षकों को बधाई दी गई, जिनके अनुभव और विचार इस बुकलेट में शामिल किए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन शिक्षकों के विचार विभिन्न कारणों से इस संस्करण में शामिल नहीं हो पाए, उनके नवाचारों को आगामी संस्करणों में अवश्य स्थान दिया जाएगा।

बुकलेट जिले के शिक्षकों के अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगी और शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE