BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 6:07 pm
KHABAR : सकल लखेरा पंच रामपुरा की नवीन कार्यकारिणी का गठन कल, समाजजनों में उत्साह, पढे़ अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। सकल लखेरा पंच रामपुरा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 मार्च 2026 को स्थानीय लखेरा समाज मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन करना है।


गौरतलब है कि पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हुए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए समस्त समाज बंधुओं की सहमति से लोकतांत्रिक तरीके से नई टीम चुनने का निर्णय लिया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10ः00 बजे भगवान की आरती के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 11ः00 बजे पुरानी कार्यकारिणी द्वारा विगत कार्यकाल के आय-व्यय का पूर्ण ब्यौरा (हिसाब-किताब) प्रस्तुत किया जाएगा। सुबह 11ः30 बजे नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बैठक के समापन के पश्चात समस्त समाजजनों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन रखा गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में लीलाकृष्ण सोलंकी (रामपुरा) एवं राजेश बागड़ी (जीरन) को नियुक्त किया गया है। सकल लखेरा पंच एवं समस्त रामपुरा लखेरा समाज ने अपील की है कि समाज की उन्नति और संगठन की मजबूती के लिए सभी समाज बंधु अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस गठन प्रक्रिया को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE