BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 6:43 pm
KHABAR : भाजपा के पूर्व विधायक का निधन, भोपाल के अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर, पढे़ खबर

Share On:-

सतना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यादवेन्द्र सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भोपाल के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

शनिवार 14 मार्च को अस्पताल में इलाज के दौरान यादवेन्द्र सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही कार्यकर्ताओं को लगी तो शोक की लहर दौड़ पड़ी यादवेन्द्र सिंह की पार्थिव देह रात्रि तक उनके गृह ग्राम कचनार जिला सतना पहुंचेगी, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

यादवेंद्र सिंह सतना जिले की नागौद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक थे। वे नागौद से साल 2013 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने टिकट काटे जाने से नाराज होकर साल 2024 में लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था। यादवेन्द्र सिंह की पहचान नागौद विधानसभा में एक सच्चे जननेता के तौर पर थी। 

उनके निधन पर भाजपा नेताओं के साथ ही कांग्रेस नेता अजय सिंह ने भी दुख व्यक्त किया है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था जिसकी वजह से वे कांग्रेस का हाथ छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे और वहीं से चुनाव लड़ा था। यादवेन्द्र सिंह के चुनाव लड़ने के कारण यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। 2024 के लोकसभा चुनाव में यादवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी बहू प्रतिभा यतेंद्र सिंह नगर परिषद नागौद की अध्यक्ष हैं, जबकि पुत्र यतेंद्र सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE