BREAKING NEWS
किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 4:15 pm
KHABAR : मानव सेवा की मिसाल बना सरसी का चूल तेरस महोत्सव, रक्तदान शिविर में जुटे ग्रामीण, 121 यूनिट रक्त संग्रह चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार ने भी अपनी पत्नी के साथ किया रक्त डोनेट, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के सरसी गांव में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चूल तेरस महोत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर के दौरान कुल 121 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो क्षेत्र के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। विशेष बात यह रही कि इस वर्ष महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और समाज के सामने मानवता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में सरसी चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ रक्तदान कर लोगों को सेवा और सहयोग का संदेश दिया। उनके इस सराहनीय कदम की ग्रामीणों और उपस्थित जनों ने प्रशंसा की तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को सरसी के राजा हनुमान मंदिर परिसर में चूल तेरस महोत्सव का मुख्य आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अवसर पर हर वर्ष इस प्रकार के सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश प्रसारित होता है।

शिविर के सफल आयोजन पर समिति ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE