BREAKING NEWS
किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 4:18 pm
KHABAR : कांग्रेस पार्टी को मजबत करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा-संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने नीमच में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं उज्जैन संभाग प्रभारी संजू भाटी अपने एक दिवसीय नीमच जिले के दौरा कार्यक्रम अंतर्गत कल रविवार को नीमच पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया। महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कल प्रातः 7ः00 बजे रतलाम से कार द्वारा रवाना हुई, जो 10ः00 बजे नीमच पहुंची। जहां उनका कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव (ठेकेदार) एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।दोपहर 12ः00 बजे से जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं उज्जैन संभाग प्रभारी संजू भाटी ने नीमच जिले में महिला कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहां की अगर हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है, तो सभी को एकजुट होना होगा। विशेष कर संगठन की महिलाओं को आगे आना होगा। हम सभी एकजुट होंगे तो प्रदेश और देश की सत्ता पुनः कांग्रेस के हाथ में आ सकती है। इस अवसर पर उन्होंने महिला कांग्रेस सेवादल संगठन के सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने दोपहर 2रू00 बजे कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारीयों से भेंट एवं संगठनात्मक चर्चा की। उसके पश्चात वे पुनः रतलाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर स्वागत भाषण कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने दिया इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, जावेद दुर्रानी, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, बाबू सलीम, पंकज अग्रवाल, शिव हरे, भुवान सिंह राजपूत, नदीम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, लतीफ पठान, एस पी नागर, सईदा मिर्ज़ा, नजमा बानो, बतूल बानो, रानी मसूदी, मीना कुरील, अंजना सोनकर सहीत कांग्रेस पार्टी एवं सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अच्छी खासी संख्या में उपस्थित थे‌। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया वहीं अंत में आभार महिला कांग्रेस सेवादल नीमच जिलाअध्यक्ष बेबी मेहरा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE