अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को तहसील ईसागढ़ के ग्राम महुअन पहुंचकर चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व श्री राव राजकुमार सिंह यादव के निधन होने पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोकाकुल परिजन को इस पीड़ा को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री राव राजकुमार सिंह जी के बारे में अतीत में चर्चा करना बड़ा मुश्किल है। उन्होंने जीवन को नियम एवं आधार पर चलकर जिया है। साथ ही परिवार की परंपरा निर्वहन किया है। उन्होंने जनसेवा और सत्य की पथ पर जनता की सेवा की है।
इस अवसर पर मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।