BREAKING NEWS
किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 4:46 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को भीकनगांव में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को भीकनगांव में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे,  निमाड़ संभाग सह संयोजक ॐ सोनी, खरगोन विधायक एवं पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, प्रशिक्षण जिला आयोजक शालोनी रतोरिया, निमाड़ सम्भाग संयोजक कल्याण अग्रवाल आदि ने पूर्वी एवं पश्चिम मण्डल के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा  यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने, पार्टी की रीति-नीति समझाने और संगठनात्मक कार्यों को तीव्र गति देने का माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही एक सशक्त संगठन की नींव हैं, कार्यकर्ता पार्टी को परिवार समझकर काम करेगा तो पार्टी मजबूत होगी और कार्यकर्ता का भी सम्मान बढेगा। इसलिये हमेशा एकजुट होकर पार्टी के दिये कार्याे को आगे बढ़ाए। विधायक श्री पाटीदार ने कहा भाजपा में प्रशिक्षण ही संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की नींव है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता होने के कारण ही भृमित नही होते, दूसरे दलों में टूट होती है लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़ा होने के कारण भटकता नही। स्वागत भाषण निमाड़ सम्भाग संयोजक कल्याण अग्रवाल ने दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE