BREAKING NEWS
किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 5:20 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने नेपानगर में दी 363 करोड़ की सौगात, ऐतिहासिक असीरगढ़ किले में बनेगा रोप-वे, 2 सांदीपनी स्कूल की घोषणा, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर पहुंचकर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 363 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए रोपवे निर्माण की स्वीकृति भी दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में दो सांदीपनी स्कूल और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस मीट आयोजित करने की भी मंजूरी दी। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा।


पर्यटकों को किले तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी
नेपानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से करीब 363 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए यहां रोपवे सुविधा की स्वीकृति दी गई है। इससे पर्यटकों को किले तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए दो सांदीपनी स्कूल खोलने की भी घोषणा की गई। वहीं औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में बिजनेस मीट आयोजित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।


कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए लंबा इंतजार
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब देश में आपातकाल या संकट की स्थिति आती है, तब वे देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होती रहेगी। कहा कि कांग्रेस को अब सत्ता में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, और फिलहाल कांग्रेस के नेता भाजपा से कम और अपने ही नेतृत्व से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। विधायक मंजू दादू तो छोटा सा टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई और जनता कड़ी धूप में नजर आई। कुर्सियां गाड़ी में भरी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE