BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 2:05 pm
KHABAR : शराब दुकान का खिलाड़ियों और रहवासियों ने किया विरोध, नई आबकारी नीति के तहत खोली जा रही, विधायक भी पहुंचे, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। नई आबकारी नीति के तहत नई शराब खुलने से पहले रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि यहां पर शराबखोरी नहीं होगी। विधायक ने भी समर्थन करते हुए कहा दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।


रहवासियों के प्रदर्शन के बाद निर्माण रोक दिया
इंदौर के पंचम की फेल स्थित दक्षिण कंपाउंड में शराब की नई दुकान का निर्माण रहवासियों के प्रदर्शन के बाद रोक दिया गया। अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आकाश टटवडे, और वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे ने बताया कि दक्षिण कंपाउंड में खेल का मैदान है यहां पर हम खिलाड़ी खेल कर बड़े हुए हैं वह कई युवा यहां पर खेलने के लिए आते हैं लेकिन अगर शराब की दुकान खुल जाएगी तो सभी नशाखोरी में लग जाएंगे जो कि समाज को लेकर एक अच्छा संदेश नहीं है।


हमें क्षेत्र में शांति और सुरक्षा चाहिए
विरोध प्रदर्शन को भारी संख्या में रहवासियों के साथ ही महिलाएं और अन्य समाजजनों ने भी समर्थन दिया है। जानकारी लगने में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौके पर पहुंचे। वार्ड पार्षद को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी की दुकान को ना खोली जाए यदि दुकान खोली जाती तो उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी रहवासियों ने दी है। लोगों का कहना था कि हमें क्षेत्र में शांति सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जन भावना को देखते हुए क्षेत्र विधायक ने भी रहवासियों को शराब की दुकान न खोलने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE