सैलाना। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम सैलाना तरुण जैन द्वारा क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्रों पर मौजूद तौल कांटों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपार्जन कार्य पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए।