BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 5:25 pm
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का अमीन पटवारी ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्रवाई जारी, पढे़ खबर

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के जल संसाधन विभाग के अमीन पटवारी के पद पर कार्यरत राज दिनकर को ₹10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप किया।


खेती के पट्टे के लिए मांगी थी रिश्वत
दरअसल आवेदक दयाराम पटेल ग्राम आमला निवासी द्वारा तालाब की रिक्त भूमि पर खेती के पट्टे के लिए जल संसाधन विभाग धार के अमीन राज दिनकर से बात की। अमीन ने उनका आवेदन खुद बनाया और लिया एवं अमीन राज दिनकर के द्वारा पट्टा स्वीकृत करने हेतु रिश्वत की राशि की मांग की गई। पट्टे की फीस के नाम पर ₹30 हजार की मांग की गई है


अवकाश के दिन रिश्वत लेने पहुंचा था
शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप दल का गठन किया और आज अवकाश बाद आरोपी राज दिनकर इंदौर से धार रिश्वत लेने के लिए पहुंचा। आवेदक ने रिश्वत लेने के लिए आरोपी को अपने किराए के घर पर बुलवाया। लोकायुक्त की टीम आसपास तैनात थी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ₹10 हजार ली, उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। दल में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदोरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार, रामेश्वर निंगवाल शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE