खरगोन। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में जिले के करीब चार हजार शिक्षकों ने बुधवार को रैली निकालकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
लोक शिक्षण संचालनालय और जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशों के विरोध में शिक्षक सब्जी मंडी से रैली निकालते हुए अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र कटारे को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। इस दौरान “25 साल की सेवा का मान, नहीं चाहिए फिर से इम्तिहान” और “टीईटी निरस्त करो” जैसे नारे लगाए गए।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों पर ज्म्ज् लागू करना अव्यवहारिक है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर और 18 अप्रैल को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।