BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 10:54 am
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में खींचतान, एससी विभाग में नियुक्ति के बाद दो जगह से हटाए जिला और शहर अध्यक्ष, इधर काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर चला अनुशासन का डंडा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। कांग्रेस में अंर्तकलह और खेमबाजी जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में नियुक्ति पर खींचतान जारी है! नियुक्ति के बाद दो जगह से जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष हटाए गए है। इनमें देवास ग्रामीण से विजय परमार, ग्वालियर शहर से केदार सिंह बरहादिया को बनाया गया। ग्वालियर शहर में विधायक सतीश सिकरवार और देवास ग्रामीण में सज्जन सिंह वर्मा ने अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनवाया है। पहले देवास ग्रामीण अध्यक्ष बाने सिंह अस्तेय को और ग्वालियर शहर अध्यक्ष योगेश दंडोतिया को बनाया गया था।


नॉन परफॉर्मेंस पदाधिकारियों को किया होल्ड
कांग्रेस पार्टी में काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासन का डंडा चला है! पद लेकर घर बैठे युवक कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस के नॉन परफॉर्मेंस पदाधिकारियों को होल्ड किया गया है। युवक कांग्रेस के कार्यक्रम और बैठकों में कई पदाधिकारी शामिल नहीं हो रहे थे। 40 प्रदेश पदाधिकारी और 3 जिलाध्यक्ष को होल्ड किया गया है। 8 महासचिव, 32 सचिव, 3 जिला अध्यक्ष भी शामिल है। अलीराजपुर, रतलाम, रीवा जिला अध्यक्ष निष्क्रियता के चलते कार्रवाई की गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सीवी सिंह चौहान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE