BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 10:56 am
BIG NEWS : एमपी बोर्ड पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब खत्म हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा, फेल और पास दोनों छात्र दे सकेंगे द्वितीय परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा अवसर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के लाखों छात्रों के हित में बड़ा बदलाव किया है। एमपी बोर्ड ने दशकों से चली आ रही पारंपरिक पूरक परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम प्रणाली को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला लिया है। इसके बदले द्वितीय परीक्षा आयोजित की जाएगी।


रिजल्ट सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा
इसमें केवल फेल हुए छात्र ही नहीं बल्कि वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे जो एक प्रकार से श्रेणी सुधार करेंगे और जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है। खास बात यह है कि छात्र किसी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। नए पैटर्न से छात्रों को अपने रिजल्ट को सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा।


मात्र सात दिन के भीतर आवेदन करना होगा
12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई के बीच होगी। छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के मात्र सात दिन के भीतर अपना आवेदन पूरा करना होगा। यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। छात्र अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर आसानी से पूरा कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE