खरगोन। वार्ड क्रमांक 16 संजय नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संचालित शासकीय शराब दुकान को लेकर स्थानीय महिलाओं और नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।
महिलाओं का आरोप है कि दुकान के कारण क्षेत्र में आए दिन हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दुकान के सामने मंदिर और आसपास शैक्षणिक संस्थान व कॉलोनी होने से समस्या और गंभीर बताई गई।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर दुकान नहीं हटाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे।