चित्तौड़गढ। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईपीएस सत्यवीरसिंह ने चित्तौड़गढ़ के सुरेश खोईवाल को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया।
सुरेश खोईवाल की संगठन में पूर्व में किये गये कार्यों को देखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों ने यह नियुक्ति दी। इस नियुक्ति पर नारायण लाल खटीक, बाबू लाल तुसावड़ा, किशन लाल सालवी, कालूराम बैरवा, दिनेश सालवी, हंसराज सालवी, गणेश लाल खटीक, अनिल कुमार बारेसा, रविंद्र बैरवा, रतनलाल सालवी, रमेश चावला, मदन लाल चावला, रतनलाल रेगर, मोती लाल खोईवाल, शंकर लाल खोईवाल, आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उच्च पदाधिकारियों का आभार जताया।