चित्तौड़गढ़। धनगर, पुरबिया, गाडरी, पाल, बघेल समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित सिविल लाइन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर समाजोत्थान के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए युवा अध्यक्ष मदन पूर्बिया चौहान ने बताया कि इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज के उत्थान हेतु महारानी अहिल्यादेवी बोर्ड का गठन करने इनके इतिहास को राजस्थान शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में जोड़ने, जयपुर में महारानी अहिल्यादेवी कॉरिडोर निर्माण कराने सहित राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतु, अर्ध घुमंतु को जनजाति की श्रेणी में जोड़ने की मांग की गई जिस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सीएम को लिखित में अवगत करा कर सभी कार्य संपादित कराने का आश्वासन दिया। इसी के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत से भी भेंट कर प्रत्येक जिले से मोर्चा में समाज को प्रतिनिधित्व देने पर चर्चा की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष यदुवीर सिंह बघेल अलवर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश संरक्षक रतन लाल रियार कांटी, प्रदेश संयोजक गणेश लाल सांखला भीमगढ़, प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह भरतपुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशन कच्छावा उदयपुर, उत्तम धनगर भरतपुर, गोपाल सागर चामटीखेड़ा आदि मौजूद रहे।