रतलाम। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को रतलाम महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में धरना दिया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी प्रक्रिया में देरी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाए कि किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ नहीं दिया गया। खंडवा, रतलाम और भोपाल समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि बार-बार खरीदी की तारीख बढ़ाकर भाजपा सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। जब तक सरकार प्रदेश में रहेगी तब तक किसानों का भला संभव नहीं है। प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि सर्कस चल रहा है। हमें इस सरकार की खामियों को घर-घर तक पहुंचाना होग
किसान नेता डीपी धाकड़ ने कहा कि हर साल मार्च में खरीदी शुरू होती है लेकिन इस बार अप्रैल का पहला सप्ताह गुजर गया लेकिन अब तक एमएसपी पर खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। खरीदी शुरू नहीं होने से हजारों किसान डिफाल्टर हो गए हैं।
इस मौके पर उज्जैन से आए कमल पटेल, राजेश भरावा, राजेश पुरोहित, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा नरेंद्र सिंह चंद्रावत चिकलाना ने भी संबोधित किया। किसानों को डिफाल्टर की सूची से बाहर करने, पराली के जीआई सर्वे के नाम पर किसानों को परेशान करने सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम आर्ची हरित को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।