भोपाल। तमिलनाडु चुनाव प्रचार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर एमपी के मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। सीएम मोहन यादव ने बयान की निंदा करते हुए खड़गे से माफी मांगने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरह का बयान गैर-जिम्मेदाराना है, उनको अपने आचरण और व्यवहार पर विचार करना चाहिए।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचें।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने अपने बयान पर सफाई दी।
खड़गे ने कहा था ‘मोदी एक आतंकवादी की तरह हैं जो समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती।’
उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।