नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को प्रातः 10 बजे टाउन हॉल, नीमच में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर ई-केवाईसी, नक्शा तरमीम, शासकीय सर्वे नंबरों का बंटांकन तरमीम, आदेशों का अनुपालन, डेटा परिमार्जन, पीएम किसान सम्मान निधि, आधार से बैंक खातों की लिंकिंग (एनपीसीआई सीडिंग), नक्शाविहीन ग्रामों के अभिलेख निर्माण की प्रगति, मजरा-टोला से राजस्व ग्रामों के अभिलेख निर्माण तथा सातवीं लघु सिंचाई संगणना सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी।
प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।