BREAKING NEWS
BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 3:31 pm
KHABAR : हवन की लकड़ी को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष, शादी के मंडप में चली कुर्सियां, पंडित की इस बात से हुआ विवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर के शिवानी नगर में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब हवन की लकड़ी तोड़ने की छोटी सी बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। मंडप में जमकर जूतम-पैजार हुई और शादी की खुशियां हंगामे में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे वर-वधू पक्ष के 4 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


दअरसल, ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोती झील पर रहने वाले सतीश पाल की चचेरी बहन की शादी की रस्में चल रही थीं। बारात की अगवानी के बाद फेरों की तैयारी थी। मंडप में पंडितजी ने दूल्हे के मौसेरे भाई विशाल से हवन के लिए लकड़ी तोड़ने को कहा। विशाल ने लकड़ी तोड़ने की कोशिश लेकिन वह लकड़ी नहीं तोड़ पाया तो पंडितजी ने मजाक में कह दिया कि जब एक छोटी लकड़ी नहीं तोड़ पाए तो जिंदगी में क्या करोगे।


इस छोटे से कमेंट पर विशाल ने सबके सामने पंडितजी से अभद्रता शुरू कर दी। जब घराती पक्ष ने उसे चुप कराने की कोशिश की तो कहासुनी के बाद. बात मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते मंडप में कुर्सियां चलीं और दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। दुल्हन और महिलाएं घबरा गईं। कुछ देर के लिए शादी की रस्में रुक गईं। विशाल का कहना है कि वधू पक्ष के अंकित बघेल, गोलू और सौरभ ने उसे पीटा है।


हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम शादी के मंडप में पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के उपद्रवियों को अलग किया और 4 लोगों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद देर रात शादी की रस्में फिर शुरू हुईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE