BREAKING NEWS
BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 3:43 pm
KHABAR : वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रैल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहि‍यों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये विशेष शिविरों का आयोजन 27 अप्रेल से किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले उक्त शिविरों का आयोजन जिले के प्रत्येक सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द पर किया जावेगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि इन शिविरों में विशेष रूप आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड बनाने पर जोर दिया जावेगा, जिससे जिले के बुजुर्गाे को अधिकतम लाभ मिल सके।डॅा.प्रसाद ने बताया, कि जिले में अभी तक 17000 से अधिक वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके है, जिससे वृद्धजन आवश्‍यकता होने पर अनुबंधित अस्पताल में पहुचॅ कर सेवाए प्राप्त कर रहे है। डॅा.प्रसाद ने बताया, कि जिस व्यक्ति के पास पूर्व से आयुष्मान कार्ड है और वह वर्तमान में 70 वर्ष से अधिक का हो गया है, तो उसे आयुष्मान भारत वयवंदना  के तहत 5 लाख रू. तक के उपचार की अतिरिक्त पात्रता होगी तथा वह व्यक्ति 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार करवा सकेगा। कई ऐसे बुजुर्ग है, जो संतान विहीन है या जिनका परिवार में कोई देखरेख करने वाला नही है और महंगे अस्पताल में ईलाज की राशि नही है उनके लिये यह योजना वरदान साबित हो रही है, ऐसे दंपति मंहगा ईलाज भी अनुबंधित अस्पतालों  में करवा कर, सरकार को धन्यवाद कर रहे है।  डॅा.प्रसाद ने जिले के सम्मानित बुजुर्गाे से अपील की है, कि जिन भी बुजुर्गाे का अभी तक कार्ड नही बना है, वे अपने निकट के स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचकर, कार्ड अवश्‍य बनवाए, जिनके मोबाईल नम्‍बर अपडेट नही है या फिंगर प्रिन्ट मैच नही हो रहे है, वे एक बार आधार केन्द्र जाकर, अपना डेटा ठीक करवा ले, जिससे उनका आधार कार्ड आसानी से बनाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE