खरगोन। शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के लिए नगर पालिका परिषद व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही ही। मैदानी अमले को साफ- सफाई, सौंदर्यीकरण की दिशा में काम किया जा रहा है तो वहीं अधिकारी प्रशिक्षण में कचरा निपटान के आधुनिक तौर-तरीके सीख रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को सनावद रोड़ स्थित होटल में चार जिलो की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें फीडबैक फाउंडेशन गुरुग्राम के प्रशिक्षकों ने चार जिलों के सीएमओ, इंजीनियर को कचरा निपटान का प्रशिक्षण दिया। खरगोन नगर पालिका के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में खंडवा, बड़वानी, और बुरहानपुर के सीएमओ, इंजीनियर शामिल हुए। प्रशिक्षको ने कहा स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा, जब अधिकारी और नागरिक एक टीम की तरह काम करे। बेहतर निर्णय लेने के लिए तकनीकी ज्ञान अनिवार्य है। वक्ताओं ने कचरा निपटारन के लिए घर से ही कचरा अलग- अलग संग्रहण और प्रभावी निस्तारण योजना की विस्तार से जानकारी दी। कचरे के वेस्ट से बेस्ट बनाने के तौर-तरीके भी प्रदर्शनी के माध्यम से बताए गए। सीएमओ ने कहा कि प्रशिक्षण में बताए गए तरीके अपनाकर शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा, इसमें आमजन की सहभागिता भी जरुरी है।