BREAKING NEWS
BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 5:07 pm
BIG REPORT : पटवारी आत्महत्या कांड में उबाल, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार बोले- 7 दिन आपके, आठवां दिन मेरा, मामले में सियासी तेवर तेज, दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के आलोट में हुए पटवारी आत्महत्या मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक पटवारी रविशंकर खराड़ी के परिजन, पटवारी संघ एवं आदिवासी नेताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए कार्रवाई के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मामले को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और समाजजनों से चर्चा की तथा उन्हें 7 दिन का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से भी इस मांग को स्वीकार करते हुए कार्रवाई के लिए समय दिया गया है।

वहीं, क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “7 दिन आपके, आठवां दिन मेरा होगा”, यानी यदि तय समय में न्याय नहीं मिला तो वे खुद आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

बताया जा रहा है कि परिजन फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद सहमति बन गई है कि 7 दिन की अवधि पूरी होने के बाद मृतक पटवारी रविशंकर खराड़ी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE