नीमच। गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुकड़ेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को फरियादी ने थाना कुकड़ेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 16 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 75/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफलता में थाना कुकड़ेश्वर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।