नीमच/भोपाल। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का 23 से 25 अप्रैल 2026 तक मंदसौर एवं बड़वानी जिलों का दौरा प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 23 अप्रैल को भोपाल से रवाना होकर 24 अप्रैल को मंदसौर पहुंचेंगे, जहां जिला चिकित्सालय में 100 बिस्तरीय वार्ड व एमसीएच भवन का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वे मल्हारगढ़ एवं गरोट क्षेत्र में विभिन्न लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 25 अप्रैल को बड़वानी जिले के सिलावद में कार्यक्रम के पश्चात मंत्री भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।
----------------