गरोठ/भानपुरा। उपखंड गरोठ में एसडीएम राहुल चौहान द्वारा चलाए जा रहे राहगीर अभियान के तहत भानपुरा क्षेत्र में कार्रवाई जारी है।
भानपुरा तहसील के ग्राम गोवर्धनपुरा में आज कई किसानों ने स्वेच्छा से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाना शुरू कर दिया।
राहगीर अभियान का उद्देश्य बंद एवं अतिक्रमित मार्गों को खुलवाकर ग्रामीणों का आवागमन सुगम बनाना है। अभियान के दौरान प्रशासन के साथ स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।