छतरपुर। जिला के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नीति आयोग दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया। नीति आयोग दिल्ली दधीच इन्द्रोडिया ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अवधेश चतुर्वेदी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-राजनगर में उपलब्ध 37 विभिन्न विभागों, कमरों और सेवाओं का निरीक्षण किया। जिसमें चिकित्सक कक्ष, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण, प्रसव कक्ष, टीकाकरण केंद्र,लेप्रोसी कक्ष, बोर्ड प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए कमरे,कम्प्यूटर कक्ष, एनआरसी, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए सभी उपस्थित कर्मचारियों को समझाइश देते हुए कहा कि आप लोगों की सेवाओं से देश स्वस्थ और विकसित भारत की और अग्रसर हो रहा है आप सभी को बधाई देता हूं, साथ ही बीएमओ डॉ अवधेश चतुर्वेदी को अस्पताल में साफ सफाई, मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए बधाई दी और कहा आप सभी की विकसित भारत में अहम भूमिका है।
दधीच इन्द्रोडिया ने बताया कि खजुराहो अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया है। बीएमओ डॉ अवधेश चतुर्वेदी, डॉ अरविंद्र गुप्ता,डॉ महबूब सलमान, संतोषी यादव स्टाफ नर्स, एम एल परते बीईई, पुष्पेंद्र पटेल फार्मासिस्ट, सोनू यादव एनआरसी, यशोदा रैकवार एएनएम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।