चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09.05.2026 को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल ने बताया कि इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पूरे जिला न्यायिक क्षेत्र में समस्त ताल्लुकाओं को सम्मिलित करते हुए कुल 15 बैंचों का गठन किया गया है जिनके द्वारा प्रि-लिटिगेशन,समस्त प्रकार के राजस्व प्रकरण एवं विभिन्न विभागों के प्रकरणों का राजीनामें से निस्तारण किया जावेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन के विकल्प भी खुले रखे गये है। यदि कोई पक्षकार काउंसलिंग या नोटिस की प्राप्ति पर न्यायालयों में उपस्थिति नहीं दे सकता है तो वह ऑनलाइन मोड से भी उपस्थिति दर्ज कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठा सकता है। अतः समस्त पक्षकार इस लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन 8306002112 जारी किया गया है जिस पर फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है इसके अलावा नालसा हेल्पलाईन 15100 पर भी लोक अदालत से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।