BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के.. <<     अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     शाजापुर के तिंगजपुर के जंगल में आसमान से गिरा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 2:55 pm
NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा के संबंध में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेश के किशोर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित एक अभिनव और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) के तहत जिले में प्रत्येक दिन “बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा” के संबंध में बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस क्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ मानसिंह चुण्डावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल के नेतृत्व में माह के प्रथम मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन चित्तौड़गढ़ में बच्चों को बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा के बारे में जागरूक किया एवं इस अभियान से संबंधित बच्चों की जो भी शिकायत थी उनका भी सरल भाषा में निराकरण किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव गोयल ने बताया कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है। बाल विवाह करवाने वाले  माता-पिता ,पंडित और उसमें शामिल होने वाले अतिथियों पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इसी तरह घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर सचिव महोदय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिंसा केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक,आर्थिक और मौखिक भी होती है। अक्सर लोक-लाज के डर से महिलाएं चुप रहती हैं जिससे अपराधियों के हौसलें बढते हैं। पीड़ित महिलाओं के लिए घरेलु हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मुफ्त कानूनी सहायता और आश्रय की व्यवस्था उपलब्ध है। सचिव महोदय ने उपस्थित बच्चों से अपील की कि यदि उनके आस-पास कहीं भी बाल विवाह की तैयारी हो रही हो या किसी महिला के साथ घरेलु हिंसा हो रही हो तो तुरंत सूचित करें। आपकी एक सूचना एक जीवन बचा सकती है। इस हेतु चाइल्ड हेल्पलाईन 1098,महिला हेल्पलाईन 1091 एवं पुलिस सहायता 112 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है अथवा नालसा हेल्पलाईन 15100 पर भी शिकायत की जा सकती है। इस दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत एवं अधिवक्ता आयुषी गहलोत द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया एवं समस्या का निराकरण किया। “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) कार्यक्रम के तहत जिले में एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा भी जिला मुख्यालय व समस्त ताल्लुकाओं में स्थित विद्यालयों में “बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा” के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हैड पीएलवी कुसुम मेनारिया द्वारा  सरस्वती पब्लिक स्कूल कुंभानगर एवं महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी में, पीएलवी नानकलाल भील द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाडावास एवं बाल विहार स्कूल मेघपुरा में तथा पीएलवी असरीन एवं हरीश बारेठ द्वारा चित्रगुप्त सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविरों के दौरान विद्यालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE