मंदसौर। जिला चिकित्सालय, मंदसौर में फायर सेफ्टी अवेयरनेस वीक का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 4 मई से 11 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज- आग की रोकथाम के लिए एक साथ” निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ. शशि गांधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान तथा सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत के निर्देशन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की शपथ ली।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।