नीमच। नूतन स्कूल रोड स्थित सैफी क्लिनिक में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।
क्लिनिक के कोऑर्डिनेटर हातिम ईज़ी ने बताया कि एम्स दिल्ली से प्रशिक्षित एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. दीक्षा पाटीदार ने मरीजों की जांच कर डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर, मोटापा, पीसीओडी, अनियमित माहवारी तथा बच्चों में कद वृद्धि से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
शिविर के दौरान हार्माेन संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। डॉ. पाटीदार ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली में हार्माेनल समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में समय पर जांच और उचित उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।
शिविर में करीब 100 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इसके पूर्व मंगलवार को भी क्लिनिक में डायबिटीज एवं रक्तचाप से संबंधित जांच शिविर आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान आवश्यक दवाइयां मरीजों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं।
यह शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।