नीमच। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मानवता और सेवा का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर की विशेष बात यह रही कि क्लब द्वारा ‘मां का दूध बैंक’ विषय पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
क्लब सदस्यों ने पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया कि जिन नवजात शिशुओं की माताएं स्तनपान कराने में असमर्थ हैं या जिनका मातृ साया नहीं है, उनके लिए दूध बैंक जीवनदायिनी पहल साबित हो सकती है।
क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का संकल्प है, वहीं मां का दूध बैंक समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने इस दिशा में प्रशासन और समाज से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में सचिव पायल गुर्जर, शिवांगी जैन, लक्ष्मी शर्मा, जयंती आन्या, डॉ. संगीता भारती, सत्येंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्लड बैंक के बाहर ‘स्टार डस्टबिन’ भी लगाया गया।