खरगोन। नगर पालिका परिषद ओर प्रशासन का नाला सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को एसडीएम, नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ की मौजूदगी में छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र के नाले पर हुए अवैध कब्जे को हटाया गया। यह कार्रवाई दुकाने खुलने से पहले शुरू कर दी गई। कार्रवाई का रहवासियों ने भी स्वागत किया। लोगो का कहना है कि क्षेत्र घनी आबादी का इलाका है यहाँ मुख्य मार्ग पर करीब एक किमी रोड व्यवसायिक होकर दुकाने संचालित हो रही है। इन दुकानदारों के नाले कच्चे, पक्के अतिक्रमण के चलते सफाई नही हो पाती, पानी ओर गन्दगी का जमाव होने से गन्दा पानी रिसाव होकर सड़क पर फेल जाता है। नालियां भी चौक पड़ी है। एसडीएम ने बताया छोटी मोहन टॉकीज से गौशाला मार्ग तक का नाला पूरी तरह ओपन कराया है। बारिश के दिनों में जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।