BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 2:41 pm
KHABAR : शाजापुर मे 7 मई को कांग्रेस का महा-चक्काजाम, किसान मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी पार्टी, कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन प्रदर्शन में अधिक संख्या में  कार्यकर्ताओं को सम्मलित होने के दिए निर्देश, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर

Share On:-

पोलायकला। मध्यप्रदेश की राजनीति 7 मई को सड़कों पर उतरती नजर आएगी। कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे शाजापुर पर महा-चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शाजापुर समेत कई जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इसी के तहत नगर कांग्रेस कार्यालय पोलायकला पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया


प्रदेश कांग्रेस द्वारा 7 मई को एक साथ 11 जिलों में चक्काजाम करने की रणनीति बनाई गई है। इस आंदोलन में बड़वानी, खरगोन, धार, इंदौर, देवास और शाजापुर जैसे जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं।


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन किसानों की समस्याओं को लेकर किया जा रहा है, जिसमें सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है।


शाजापुर जिले में यह चक्काजाम रोजवासा टोल प्लाजा पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान जुटेंगे। खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं शाजापुर पहुंचकर इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे, जिससे इस प्रदर्शन की राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।


कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में गेहूं खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों को समय पर भुगतान नही और मंडियों में अव्यवस्था का माहौल है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ सीधा संघर्ष करने के मूड में है।


जिला प्रभारी ओम पटेल ने इसको लेकर बैठक करके, कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इस आंदोलन के जरिए सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।


आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे देश के प्रमुख मार्गों में से एक है, ऐसे में इस पर चक्काजाम होने से हजारों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। आम जनता और यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस का यह चक्काजाम सिर्फ ट्रैफिक जाम तक सीमित रहता है या फिर प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव लाने का कारण बनता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE