चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के सवा दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए है। सवा दो वर्षाे में व्यापक सुधार, कल्याण योजनाओं का विस्तार और विकास की अनेकों नई पहल शुरू की गई, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचा है। इन सवा दो वर्षाे में युवाओ के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए लाखो युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू की गई, बिना पेपर लीक के परीक्षाएं सम्पन्न कराई गई। किसानो के हित में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए कृषि योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातो में पहुंचाया गया। महिला सशक्तिकरण योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया गया, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार किया गया तथा प्रशासन को जवाबदेह बनाया गया और आम जनता की समस्याओं का त्वरीत समाधान सुनिश्चित किया गया। सवा दो वर्ष केवल एक शुरुआत है, आने वाले समय में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मंगलवार को प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के आगमन पर ग्राम चिकसी व सावा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।
जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने बताया कि रथ के माध्यम से ग्राम चिकसी व सावा में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इस दौरान विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी समुंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, सत्यनारायण सुखवाल, जिला परिषद सदस्य हेमराज मेघवाल, मनीष मण्डोवरा, दिलनवाज खान, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।