BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 2:59 pm
NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा के संबंध में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेश के किशोर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित एक अभिनव और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) के तहत जिले में प्रत्येक दिन “बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा” के संबंध में बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस क्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ मानसिंह चुण्डावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल के नेतृत्व में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुठोली गंगरार चित्तौड़गढ़ में बच्चों को बाल विवाह एवं घरेलु हिंसा के बारे में जागरूक किया एवं इस अभियान से संबंधित बच्चों की जो भी शिकायत थी उनका भी सरल भाषा में निराकरण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव गोयल ने बताया कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है। बाल विवाह करवाने वाले  माता-पिता ,पंडित और उसमें शामिल होने वाले अतिथियों पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इसी तरह घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर सचिव महोदय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिंसा केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक,आर्थिक और मौखिक भी होती है। अक्सर लोक-लाज के डर से महिलाएं चुप रहती हैं जिससे अपराधियों के हौसलें बढते हैं। पीड़ित महिलाओं के लिए घरेलु हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मुफ्त कानूनी सहायता और आश्रय की व्यवस्था उपलब्ध है। सचिव महोदय ने उपस्थित बच्चों से अपील की कि यदि उनके आस-पास कहीं भी बाल विवाह की तैयारी हो रही हो या किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा हो रही हो तो तुरंत सूचित करें। आपकी एक सूचना एक जीवन बचा सकती है। इस हेतु चाइल्ड हेल्पलाईन 1098,महिला हेल्पलाईन 1091 एवं पुलिस सहायता 112 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है अथवा नालसा हेल्पलाईन 15100 पर भी शिकायत की जा सकती है। इस दौरान पैनल अधिवक्ता श्रीमती भारती गहलोत एवं अधिवक्ता आयुषी गहलोत द्वारा भी बच्चों को साइबर क्राइम के प्रकार एवं उनसे बचाव हेतु जानकारी दी गई तथा विधिक सेवाओं से अवगत करवाया गया “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) कार्यक्रम के तहत जिले में एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा भी जिला मुख्यालय व समस्त ताल्लुकाओं में स्थित विद्यालयों में “बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा” के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE