BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 3:00 pm
NEWS : विद्युत श्रमिक संघ ने सौंपा 27 सूत्रीय मांग पत्र, शासन सचिव के नाम एसई को दिया ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के तत्वावधान में बीएमएस के 27 सूत्रीय मांग पत्र के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर राजस्थान सरकार, ऊर्जा विभाग की शासन सचिव आरती डोगरा के नाम अविविनिलि के अधीक्षण अभियन्ता चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।


संघ के वृत महामंत्री तुलसीराम मेनारिया ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से 27 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 को वापस लेने, निजीकरण पर रोक लगाने, ठेकाप्रथा बंद करने, पेंशन प्रकरण, आरजीएचएस योजना, पीएमसीफ फण्ड सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी इन मांगों को लेकर संगठन द्वारा विभिन्न स्तर पर ज्ञापन पेश कर समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है किन्तु आज दिनांक तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा एवं रोष है। मांगे नहीं माने जाने पर आगामी 20 मई को डिस्कॉम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व 10 जून को जयपुर में विद्युत भवन कार्यालय पर प्रदर्शन कर किये जाएंगे।


इस दौरान चित्तौड़गढ़ से भामसं जिला मंत्री सागरमल टांक, ज्योति प्रकाश चिमनानी, मंगलसिंह पंवार, महेन्द्र सिंह, चरणसिंह, मांगरोल से अनिल रामनानी, अनिल मेनारिया, नंदलाल सालवी, प्रहलाद धाकड़, बड़ीसादड़ी से चेतन शर्मा, पारस जोशी, मुकेश धींग, पारस जणवा, भदेसर से राजेन्द्रसिंह, पीरूमल कुम्हार, मुकेश, गंगरार से अमित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE