मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के मार्गदर्शन में 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीष कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-रथ को रवाना किया।
यह प्रचार-रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन को लोक अदालत की उपयोगिता और लाभों के बारे में जागरूक करेगा। लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, बिजली बिल, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक व वैवाहिक विवाद सहित अन्य सिविल एवं राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों का सरल व त्वरित निराकरण किया जाता है।
लोक अदालत से समय और धन की बचत के साथ आपसी सौहार्द भी बना रहता है। आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने प्रकरणों का निराकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधीर सिंह निगवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।