चितौड़गढ़। जन चेतना मंच द्वारा व्याख्यानमालाओं की श्रृंखला में विशेष व्याख्यानमाला 10 मई, 2026 रविवार, अपरान्ह 2.45 बजे शान्ति भवन, सैंथी में आयोजित की जाएगी। जिसमें श्रमण संघीय युवाचार्य महेन्द्र ऋषि म.सा. ‘‘जागृत समरस समाज की साक्त राष्ट्र का आधार’’ पर मुख्य उद्धबोधन देगें और मेवाड भास्कर कोमल मुनी म.सा. का भी आशीर्वचन होगा।
मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार शर्मा के नेतृत्व में युवाचार्य जी से प्रतिनिधि मण्डल में संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया, एस.के.शर्मा, सत्यनारायण सिकलीगर ने दिवाकर भवन में भेंटकर व्यापक चर्चा कर मंच की गतिविधियों से अवगत कराया एवं कार्यक्रम की स्वीकृति प्राप्त की। युवाचार्य ने जन चेतना मंच की गतिविधियों को सराहा एवं विगत 25 वर्षों से चल रहे इस जन चेतना के अनुष्ठान को सतत् करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों के तहत् तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण सिकलीगर को कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रतिनिधियों, संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों से भाग लेने की अपील की है।