BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 5:13 pm
NEWS : नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप को लेकर जिला फुटबॉल संघ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप की तैयारियों को लेकर जिला फुटबॉल संघ द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया जिसमें जिले व प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी फिटनेस, तकनीक और टीम समन्वय पर विशेष अभ्यास किया।


जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव धर्मेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया गया। अनुभवी कोचों द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक फुटबॉल तकनीक, रणनीति एवं अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के दौरान चयनित खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान टीम में स्थान प्राप्त किया। टीम की कमान शिवम को सौंपी गई है, उपकप्तान जितेंद्र कुमार बने।


जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना, सचिव फैसल खान एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिविर जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संघ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।


संघ द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी नियमित प्रशिक्षण शिविर, चयन ट्रायल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी फुटबॉल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें। अब्बास हुसैन के राजस्थान फुटबॉल टीम में चयन पर सभी ने खुशी जताई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE