शहडोल। शहडोल जिले में लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जिससे सरकारी दफ्तरों में चल रही घूसखोरी उजागर हुई है।
मामला उस वक्त सामने आया जब ग्राम निपानिया निवासी सुरेश कुमार जायसवाल ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई। उनकी पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन के विवाद में फैसले की कॉपी देने के एवज में क्लर्क वीर सिंह जाटव ने 20 हजार रुपये की मांग की थी,सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद 6 मई 2026 को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया,आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।