BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 6:36 pm
KHABAR : उज्जैन के घट्टिया में किसानों का प्रदर्शन, नर्मदा पाइपलाइन योजना से 65 गांवों को जोड़ने की मांग, भूख हड़ताल की दी चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। जिले की घट्टिया तहसील में नर्मदा पाइपलाइन से वंचित गांवों के किसानों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर दिखाई दिया। करणी सेना और क्षेत्र के किसानों ने तहसील कार्यालय पर दोपहर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।


किसानों का कहना है कि घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 से 65 गांव आज भी नर्मदा पाइपलाइन सुविधा से वंचित हैं। इससे किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसल उत्पादन पर असर पड़ रहा है।


किसानों की मांग है कि नर्मदा पाइपलाइन योजना का विस्तार कर वंचित गांवों को जल्द जोड़ा जाए, ताकि खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच सके। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि जल्द योजना का विस्तार नहीं किया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों ने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए 25 मई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।


किसान लंबे समय से जल संकट झेल रहे
किसान नेता जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा- घट्टिया क्षेत्र के 60-65 गांवों के किसान लंबे समय से जल संकट झेल रहे हैं। नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचना जरूरी है। यदि 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मई से किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।


वहीं, एसडीएम राजाराम कजारे ने बताया कि किसानों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है। इसे मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। शासन स्तर पर निर्णय के बाद ही योजना पर आगे कार्रवाई संभव होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE