चितौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-आपरेटिव बैंक लि. की प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी को जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर द्वारा पी.एच.डी. पूर्ण होने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रतीक जांगिड के निर्देशन में ‘‘सहकारी बैंकों व संस्थाओं में महिलाओं से सम्बन्धित विधिक आयाम’’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर कुलपति डॉ. एस.एस. सारंगदेवोत, निदेशक विधि विभाग श्रमजीवी डॉ. कला मुणेत एवं प्राचार्या डॉ. मीता चौधरी के सानिध्य में प्रमाण पत्र देकर विधि विभाग में ‘‘डॉक्टर आफ फिलोसोफी’’ की उपाधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वन्दना वजीरानी पिछले 26 वर्षों से बैंकिंग क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्र सेविका समिति सहित कई सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रियता से भी जुडी हुई है।