BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 7:41 pm
KHABAR : कलेक्टर डॉ. भरसट ने जामली आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं, जांच किटों एवं व्यवस्थाओं की ली विस्तृत जानकारी, गर्भवती महिलाओं की जांच किट उपलब्ध नहीं मिलने पर दिए त्वरित निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जामली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदान की जा रही 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने केंद्र में उपलब्ध 17 प्रकार की जांच किटों की स्थिति की समीक्षा भी की। गर्भवती महिलाओं की जांच हेतु आवश्यक किट उपलब्ध नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मांग भेजकर किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आरोग्य मंदिर में पेयजल की समस्या सामने आने पर कलेक्टर ने शीघ्र समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में संचालित वेलनेस एवं योग गतिविधियों को नियमित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने आरोग्य मंदिर के बाहर उपस्थित महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, तहसीलदार अनिल बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE