BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 7:51 pm
KHABAR : 2026-27 सत्र के लिए गेस्ट टीचर भर्ती का शेड्यूल जारी, पंजीयन और अपडेट की तारीख हुई तय, अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मई माह की इस तारीख तक कर सकते हैं पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा इसके लिए नवीन पंजीयन, प्रोफाइल अपडेट एवं दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी की गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार नवीन आवेदक 2 मई से 11 मई 2026 तक अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इन आवेदनों का सत्यापन 4 मई से 11 मई तक संबंधित संकुल प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। वहीं पूर्व पंजीकृत आवेदक 12 मई से 22 मई 2026 के बीच अपनी प्रोफाइल में संशोधन एवं अपडेट कर सकेंगे, जिनका सत्यापन भी इसी अवधि में होगा।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदकों को अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा तथा अनुभव संबंधी जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। दस्तावेज अपलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग के किसी भी संकुल केंद्र पर जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना आवश्यक होगा। इसके बाद ही उनका स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, जिन आवेदकों के एक से अधिक यूजर आईडी हैं, वे 12 मई से 22 मई के बीच अपने अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज करने एवं मोबाइल नंबर में संशोधन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर सकेंगे।

संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा और वे सत्र 2026-27 की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी पत्र (दिनांक 29 अप्रैल 2026) में उपलब्ध है, जिसे पोर्टल पर देखा जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE