BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 10:16 am
KHABAR : रोजवास टोलटेक्स पर आज यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा, सुबह 10 बजे से धरना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा ट्रैफिक रूट डायवर्जन, सारंगपुर से गुना-ग्वालियर मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन, नागरिकों से की सहयोग की अपील, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। आमजन की सुविधा एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत दिनांक 07.05.2026 को यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा वाहन डायवर्जन प्लान प्रातः 10 बजे से धरना समाप्ति तक लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

डायवर्जन पॉइंट्स एवं निर्धारित मार्ग-
1. सारंगपुर डायवर्जन पॉइंट (जिला राजगढ़) – भारी एवं चार पहिया वाहन
ग्वालियर एवं गुना की ओर से आने वाले वाहनों को सारंगपुर से डायवर्ट कर मोहन बड़ोदिया – चौमा – कानड़ – आगर होते हुए उज्जैन एवं इंदौर की ओर भेजा जाएगा।

2. जलालपुरा – झोंकर जोड़, मक्सी डायवर्जन पॉइंट – समस्त वाहन
इंदौर एवं देवास की ओर से आने वाले वाहनों को झोंकर जोड़ मक्सी से डायवर्ट कर झोंकर – बेरछा – शाजापुर अथवा सुन्दरसी – अकोदिया – शुजालपुर – पचोर होते हुए गुना एवं ग्वालियर की ओर भेजा जाएगा।

3. करेड़ी नाका ब्रिज, शाजापुर डायवर्जन पॉइंट – समस्त वाहन
ग्वालियर एवं गुना की ओर से आने वाले वाहनों को करेड़ी नाका बायपास ब्रिज से डायवर्ट कर करेड़ी माताजी गांव – रूपेली – डेलची – तराना होते हुए उज्जैन एवं इंदौर की ओर भेजा जाएगा।

4. कनासिया नाका डायवर्जन पॉइंट – मक्सी कस्बे से आने वाले वाहन
उज्जैन से आने वाले वाहनों को कनासिया नाका से डायवर्ट कर मक्सी (वाया झोंकर) – हनोती – गांव रूलकी – बेरछा (वाया शाजापुर) होते हुए राजगढ़, गुना एवं ग्वालियर की ओर भेजा जाएगा।

आमजन से अपील-
यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सभी डायवर्टेड मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो वाहन चालकों एवं आमजन की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा।
यातायात पुलिस शाजापुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। आपकी सुरक्षा एवं सुविधा हमारी प्राथमिकता है। -  कार्यालय पुलिस थाना यातायात, शाजापुर

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE